स्पाइसजेट की फ्लाइट में एसी फेल, 150 यात्रियों का बुरा हाल
मंगलवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान में एसी खराब होने से करीब 150 यात्री बुरी तरह परेशान हुए, जिसके बाद फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। यात्रियों के मुताबिक, विमान के अंदर तापमान इतना बढ़ गया कि सभी पसीने से तर-बतर हो गए और कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री चिल्लाते हुए कह रहे हैं, 'गेट खोलो...दम घुट रहा है...लोग मर जाएंगे।'