स्टिंग से हटा 'एनर्जी' का लेबल, FSSAI की सख्ती के बाद पेप्सिको का बड़ा कदम
FSSAI की ओर से मिली 90 दिनों की मोहलत के बाद पेप्सिको इंडिया ने अपनी स्टिंग की बोतलों और कैन से 'एनर्जी' शब्द को हटा दिया है। वहीं दूसरी ओर, रेड बुल, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मॉन्स्टर और हेल जैसी अन्य कंपनियों ने सरकार को पत्र लिखकर 1 जुलाई से लागू होने वाली इस अनिवार्य समय-सीमा को बढ़ाने की अपील की है।