स्क्वॉड्रन लीडर अजय आहूजा कौन थे, जिनका किरदार सिद्धार्थ ने निभाया?
कारगिल युद्ध में स्क्वॉड्रन लीडर अजय आहूजा की शहादत के 27 साल बाद, 'ऑपरेशन सफेद सागर' के जरिए सिद्धार्थ सूर्यनारायण ने उनके बलिदान को पर्दे पर उतारा है। कारगिल संघर्ष के समय अपने साथी की रक्षा करते हुए आहूजा ने अपनी जान जोखिम में डाली थी, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गोली मार दी थी। राजस्थान के रहने वाले अजय आहूजा ने अपने करियर में मिग-21 और मिग-23 जैसे लड़ाकू विमान उड़ाए थे।