सोहेल खान के तलाक पर पहली बार बोले सलमान, कहा- भाई ने खुद पर ली सारी जिम्मेदारी
'अलायंस' इवेंट के दौरान सलमान खान ने पहली बार अपने भाई सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के अलगाव को लेकर खुलकर बात की। सलमान ने सोहेल से पूछा, "क्या तुम आज भी सीमा की बात मानते हो?" इसके बाद उन्होंने कहा, "मेरे भले भाई ने पूरी गलती अपने सिर ले ली। एक भाई के तौर पर मुझे पता है कि उसने रिश्ते को बचाने की कितनी कोशिश की और क्या-क्या बर्दाश्त किया।"