सोशल मीडिया कंपनियां हमारे ही धन का इस्तेमाल देश के खिलाफ कर रही हैं: निशिकांत दुबे
आईटी मामलों की संसदीय समिति के प्रमुख निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि ये कंपनियां भारत से ₹3 लाख करोड़ की कमाई करती हैं, लेकिन टैक्स के रूप में सिर्फ ₹8 हजार करोड़ ही भरती हैं। दुबे ने आरोप लगाया कि ये प्लेटफॉर्म्स हमारे ही पैसे का उपयोग संविधान को खत्म करने, देश को बांटने और राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं।