सोलर पैनल लगाना होगा महंगा, लागत में 20% तक की बढ़ोतरी की आशंका

रेटिंग एजेंसी ICRA की एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 6 से 8 महीनों के भीतर बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स का खर्च 20% तक बढ़ सकता है। इसके मुख्य कारणों में चीन से आने वाले सेल्स के बजाय महंगे भारतीय सोलर सेल्स का उपयोग और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण तांबे और एल्यूमीनियम की कीमतों में हुई वृद्धि शामिल है। गौरतलब है कि सरकार ने 1 जून से घरेलू सोलर सेल्स का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
सोलर पैनल लगाना होगा महंगा, लागत में 20% तक की बढ़ोतरी की आशंका | ShortKT