सोमी अली का खुलासा: बचपन में हुआ था यौन शोषण, मां ने चुप रहने की दी थी सलाह
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने बचपन के दर्दनाक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि महज 4 साल की उम्र में उनके रसोइए ने उनका यौन शोषण किया था। सोमी ने आगे कहा, 'जब मैं 9 साल की थी, तब घर के गार्ड ने सर्वेंट क्वार्टर में मेरे साथ गलत हरकत की। उस वक्त मेरी मां ने मुझसे कहा था कि इस बारे में किसी को कुछ मत बताना, वरना कोई तुमसे शादी नहीं करेगा।'