सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती पर विचार कर रही है सरकार
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार सोने और चांदी पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को कम करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि टैक्स की दरें ज्यादा होने की वजह से अवैध तरीके से हो रहे आयात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिसके चलते सरकार यह फैसला ले सकती है। वहीं, ज्वेलर्स और गोल्ड ट्रेडर्स सरकार से मांग कर रहे हैं कि आयात शुल्क को मौजूदा 15% से घटाकर 6% कर दिया जाए।