सोने के दाम घटने के बावजूद खरीदार क्यों बना रहे हैं दूरी?
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता का कहना है कि देश में सोने की डिमांड में 70 फीसदी से ज्यादा की कमी देखी गई है। मेहता के मुताबिक, आयात शुल्क में बढ़ोतरी और सोने के भाव गिरने के बावजूद ग्राहक नई खरीदारी करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भी बाजार में सोने की मांग में कोई खास उछाल नहीं आया है।