सोने की कीमतों में फिर उछाल, चांदी भी हुई महंगी

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में 99.9% शुद्ध सोने के दाम ₹2,000 की बढ़ोतरी के साथ ₹1,58,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। यह लगातार दूसरा दिन है जब सोने के भाव बढ़े हैं। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी ₹730 का इजाफा हुआ और यह ₹2,40,730 प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स में मामूली गिरावट देखी गई और MCX पर भी सोने-चांदी के दाम थोड़े नरम रहे।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
सोने की कीमतों में फिर उछाल, चांदी भी हुई महंगी | ShortKT