सोनीपत: पिता की मौत के बाद 3 शिक्षिका बेटियों ने आने से किया इनकार, पैसे भेजकर कहा- अंतिम संस्कार कर दो
हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मुंबई के एक कपड़ा व्यवसायी का निधन हो गया। इसके बाद उनकी तीन बेटियों ने, जो पेशे से शिक्षिका हैं, काम और दूरी का बहाना बनाकर वहां आने से मना कर दिया। आश्रम के संचालक ने बताया कि बेटियों ने ₹5100 भेजे और अंतिम संस्कार करने के साथ ही वीडियो कॉल पर पूरी प्रक्रिया दिखाने के लिए कहा। वीडियो कॉल के दौरान, एक बेटी ने चिता जलते समय यह तक पूछ लिया कि 'अभी और कितना समय लगेगा?'