सोना खरीदने के बजाय गिरवी रखने का चलन बढ़ा, मई में गोल्ड लोन में 70% की उछाल
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, मई 2026 में नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) की ओर से सोने के आभूषणों पर दिए जाने वाले कर्ज में सालाना 69.9% का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही यह लेंडिंग का सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है। मई के अंत तक गोल्ड लोन का कुल बकाया आंकड़ा ₹3.29 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी समय यह ₹1.94 लाख करोड़ था।