सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- अब खामोश नहीं रह सकती
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 19 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा, "सोनम सर, हम आपको खो नहीं सकते।" सोनाक्षी ने आगे कहा कि वे उन बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसका विनाश उन्हें साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि अब वे इस मामले पर चुप नहीं रह सकतीं।