सोनम वांगचुक के अनशन पर किरण राव का समर्थन, सरकार के रवैये को बताया 'अमानवीय'
आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव ने सोनम वांगचुक के धरने का समर्थन किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार की खामोशी को 'अमानवीय' करार दिया है। किरण का कहना है कि प्रशासन को छात्रों की मांगों को सुनते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सोनम के प्रति अपना समर्थन जताया। दूसरी तरफ, आमिर खान ने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म '3 इडियट्स' सोनम वांगचुक के जीवन से प्रभावित नहीं थी।