भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल में भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक की स्थिति को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने रविवार को जानकारी दी कि वह अभी स्थिर हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, वांगचुक का ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन लेवल सामान्य है, हालांकि खून से जुड़ी कुछ रिपोर्ट अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हैं। उन्हें अभी चौबीसों घंटे डॉक्टरी देखरेख और इलाज की जरूरत है।