सोनम वांगचुक की सेहत पर अमेरिका से पीएम मोदी को पत्र, बातचीत की अपील
अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के समूह 'हिंदूज़ फॉर ह्यूमन राइट्स' ने सोनम वांगचुक की गिरती सेहत को लेकर फिक्र जाहिर की है, जो पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस संस्था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करें। संगठन का कहना है कि सरकार को उन समस्याओं का समाधान करना चाहिए, जिनकी वजह से वांगचुक को यह विरोध प्रदर्शन शुरू करना पड़ा।