सोनम वांगचुक की पत्नी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, कहा- हिरासत गैर-कानूनी है

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सफदरजंग अस्पताल की व्यवस्था पर अविश्वास जताते हुए सोनम को किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की है। गीतांजलि ने आरोप लगाया कि यह इलाज नहीं बल्कि गैर-कानूनी हिरासत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोनम के स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जवाबदेही सरकार और अस्पताल प्रशासन की होगी।

by shortkt.com
12 घंटे पहले
सोनम वांगचुक की पत्नी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, कहा- हिरासत गैर-कानूनी है | ShortKT