सोनम वांगचुक की पढ़ाई-लिखाई: बचपन के 9 साल बिना स्कूल के कैसे बीते?
मशहूर एक्टिविस्ट और इनोवेटर सोनम वांगचुक का जन्म साल 1966 में लद्दाख के एक ऐसे गांव में हुआ था, जहां कोई स्कूल मौजूद नहीं था। जीवन के पहले 9 साल उनकी मां ने ही उन्हें घर पर शिक्षा दी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 1987 में उन्होंने NIT श्रीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। आगे चलकर उन्होंने फ्रांस में अर्थन आर्किटेक्चर की पढ़ाई की और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण की तकनीकें सीखीं।