सोनम वांगचुक की टिप्पणी पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके का पलटवार
एक पॉडकास्ट के दौरान जब सोनम वांगचुक से पूछा गया कि क्या भविष्य में सीजेपी के नेता भ्रष्ट हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा था कि वे भविष्य के बारे में कुछ नहीं कह सकते क्योंकि लोग समय के साथ बदल जाते हैं। इस पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपके का कहना है कि उनके बयान का एक छोटा सा अंश ही वायरल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वांगचुक ने असल में उनकी प्रशंसा की थी और जहां तक भविष्य की बात है, तो कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि आगे कौन कैसा व्यवहार करेगा।