सोनम वांगचुक का 19 दिन का अनशन: वजन में 9 किलो की गिरावट, डॉक्टरों ने बताई सेहत की स्थिति
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। डॉक्टर सतीश लांबा ने जानकारी दी कि उनका वजन 9 किलो से अधिक कम होकर अब 56.9 किलोग्राम हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अभी उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य है और वे मानसिक रूप से एकदम ठीक हैं। हालांकि, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण मांसपेशियों में कमजोरी के लक्षण देखे गए हैं।