सेविंग्स अकाउंट में एक साल में कितना कैश जमा कर सकते हैं, क्या हैं नियम?
वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि किसी बचत खाते में एक वित्तीय वर्ष के भीतर कुल ₹10 लाख से अधिक कैश जमा किया जाता है, तो बैंकों को इसकी सूचना आयकर विभाग को देनी पड़ती है। यह सीमा चाहे एक बार में जमा की गई रकम पर हो या फिर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए जमा की गई हो, दोनों पर लागू होती है। इस तय सीमा से अधिक राशि जमा होने पर, खाताधारक को अपना आईटीआर (ITR) दाखिल करते समय इस पैसे के स्रोत की जानकारी देनी होती है।