सेल्स टारगेट न होने पर बॉस ने दी 200 उठक-बैठक की सजा, महिला की बिगड़ी तबीयत
चीन में एक कंपनी के मैनेजर ने सेल्स टारगेट पूरा न कर पाने पर महिला कर्मचारी के सामने दो विकल्प रखे: या तो ₹709 का जुर्माना भरे या फिर हर अधूरे टारगेट के लिए 100 स्क्वॉट (उठक-बैठक) करे। महिला ने दंड के तौर पर 200 उठक-बैठक करना चुना। बाद में जब उसके पैरों में असहनीय दर्द हुआ, तो जांच में पता चला कि उसे रैब्डोमायोलिसिस हो गया है, जिसमें मांसपेशियों को गंभीर नुकसान पहुंचता है।