सेना ने पेश किया खास ईंधन, -42°C की ठंड में भी नहीं जमेगा डीज़ल
थल सेना के उप प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने स्वदेशी रूप से तैयार 'एक्सट्रीम वेदर ग्रेड' डीज़ल पेश किया है। यह ईंधन -42°C जैसी भीषण ठंड में भी जमेगा नहीं। भारतीय सेना के अनुसार, इससे ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य वाहनों की आवाजाही और लॉजिस्टिक्स में मदद मिलेगी, जिससे सुरक्षा और ऑपरेशनल तैयारी और मजबूत होगी। यह नया डीज़ल सेना के वर्तमान वाहनों में बिना किसी बदलाव के आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।