सेना के जांबाज जवान के अंगों ने बचाई 6 लोगों की जान

भारतीय सेना के नायब रिसालदार वीरेंद्र सिंह के परिजनों ने उनके अंग दान करने का नेक फैसला लिया, जिससे 6 मरीजों को नया जीवनदान मिला है। उनके शरीर से लिवर, दोनों किडनी, फेफड़े और कॉर्निया दान किए गए। लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों पर तैनात वीरेंद्र सिंह को ड्यूटी के दौरान स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।

by shortkt.com
कल
सेना के जांबाज जवान के अंगों ने बचाई 6 लोगों की जान | ShortKT