सेना की ताकत बढ़ेगी: टाटा और निबे को 840 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन का ₹1600 करोड़ का ठेका

भारतीय सेना ने अपनी ताकत को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से ₹1,600 करोड़ के समझौते के जरिए 840 अत्याधुनिक लोइटरिंग म्यूनिशंस यानी कामिकेज़ ड्रोन की खरीद को हरी झंडी दे दी है। इस सौदे के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और निबे डिफेंस सेना को ये ड्रोन उपलब्ध कराएंगी। इन ड्रोन्स को सेना की नई ड्रोन आर्टिलरी रेजिमेंट्स का हिस्सा बनाया जाएगा, जिससे दुश्मन पर सटीक निशाना साधने की सेना की काबिलियत में इजाफा होगा।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
सेना की ताकत बढ़ेगी: टाटा और निबे को 840 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन का ₹1600 करोड़ का ठेका | ShortKT