सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए ₹1.10 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मिली हरी झंडी

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ₹1.10 लाख करोड़ से ज्यादा के रक्षा उपकरणों की खरीद पर मुहर लगी। इस मंजूरी के तहत भारतीय सेना के लिए केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर टोही वाहन, हाई मोबिलिटी वाहन, ऑटोमैटिक माइन लेयर, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक और सर्वत्र ब्रिज सिस्टम खरीदे जाएंगे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए ₹1.10 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मिली हरी झंडी | ShortKT