सेक्स चैट के आरोपों पर सस्पेंड महिला दरोगा का पलटवार, कहा- साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी
यूपी के मेरठ में आपत्तिजनक रील बनाने के मामले में सस्पेंड की गईं महिला सब-इंस्पेक्टर अनु ने अपने ऊपर लगे सेक्स चैट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'क्या यूट्यूब पर सेक्स चैट मुमकिन है? अगर कोई एक शख्स भी यह साबित कर दे, तो मैं लिखित में इस्तीफा देने को तैयार हूं। मैंने अपनी पूरी सर्विस के दौरान पुलिस की वर्दी की मर्यादा को कभी ठेस नहीं पहुंचाई है।'