सेंसेक्स में 800 अंकों की भारी गिरावट, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे

मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया, वहीं निफ्टी भी फिसलकर 23,800 के स्तर से नीचे आ गया। सोमवार को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4,89,41,989.64 करोड़ था, जो आज घटकर ₹4,83,81,902.24 करोड़ रह गया है। इस तरह महज कुछ ही पलों में निवेशकों को ₹5,60,087.4 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, इंडिया विक्स में तेजी और ईरान-अमेरिका के बीच तनावपूर्ण हालात मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
सेंसेक्स में 800 अंकों की भारी गिरावट, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे | ShortKT