सेंसेक्स में अंतिम 35 मिनट में 500 अंकों की गिरावट, निवेशकों को ₹1.77 लाख करोड़ का नुकसान

मंगलवार को शेयर बाजार के अंतिम 35 मिनटों में भारी बिकवाली का दौर रहा, जिसके चलते सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर (78,664) से लगभग 500 अंक नीचे आ गया। बाजार पर एशियाई बाजारों की सुस्ती, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली, साप्ताहिक एक्सपायरी और वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता का दबाव साफ दिखा। आईटी सेक्टर के शेयरों ने बाजार को संभालने का प्रयास जरूर किया, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों की ₹1.77 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा हो गई।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
सेंसेक्स में अंतिम 35 मिनट में 500 अंकों की गिरावट, निवेशकों को ₹1.77 लाख करोड़ का नुकसान | ShortKT