सूर्या से 3 गुना ज्यादा कमाती थी, अब 30 गुना कम आय है: ज्योतिका

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ज्योतिका ने अपने पति और अभिनेता सूर्या की तारीफ करते हुए उन्हें 'ग्रीन फ्लैग' कहा। उन्होंने बताया कि जब सूर्या ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनकी कमाई सूर्या से तीन गुना अधिक हुआ करती थी, लेकिन आज वह उनसे 30 गुना कम कमाती हैं। ज्योतिका ने यह भी खुलासा किया कि 2003 की तमिल फिल्म 'काखा काखा' के लिए उन्होंने ही सूर्या के नाम की सिफारिश की थी। गौरतलब है कि दोनों ने साल 2006 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
सूर्या से 3 गुना ज्यादा कमाती थी, अब 30 गुना कम आय है: ज्योतिका | ShortKT