सूरत: ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटर को धक्का देकर येलो लाइन से बाहर निकाला, फिर किया टो; वीडियो वायरल
गुजरात के सूरत का एक सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस की क्रेन का एक कर्मचारी पहले एक स्कूटर को पार्किंग की पीली लाइन से बाहर धकेलता है और फिर उसे टो करके ले जाता है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसे पैसे ऐंठने का एक सामान्य तरीका बताया है।