सूरत: ऑनलाइन खाना खाने से बच्ची की मौत, परिवार के 4 सदस्य अस्पताल में भर्ती
सूरत के पुणागाम इलाके में एक परिवार ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया था। खाना खाने के बाद पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों समेत परिवार के पांचों सदस्य फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सबसे छोटी बेटी ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।