सुभाष चंद्रा की कंपनी का शेयर 14% टूटा, निवेशकों को लगा बड़ा झटका
सोमवार को ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे भाव 14.3% गिरकर ₹87 पर आ गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब बैंक NCLAT का रुख कर रहे हैं। वे एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के उस प्रस्ताव को चुनौती दे रहे हैं, जिसमें ₹22,006 करोड़ के कर्ज के एवज में सिर्फ ₹6.5 करोड़ चुकाने की बात कही गई थी। NCLT द्वारा इस 99.97% कर्ज माफी के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद से मामला गरमाया हुआ है।