सुभाष चंद्रा का ₹22,000 करोड़ का कर्ज ₹6.5 करोड़ में सेटल, बैंकों को 99.9% का भारी घाटा
दिवालियापन अदालत NCLT ने सुभाष चंद्रा के सेटलमेंट प्लान को हरी झंडी दे दी है। इस समझौते के मुताबिक, ज़ी के संस्थापक अपनी व्यक्तिगत दिवालियापन प्रक्रिया के दौरान कुल ₹22,006.57 करोड़ के कर्ज को चुकाने के लिए मात्र ₹6.5 करोड़ का भुगतान करेंगे। इस मामले में लेनदारों का नेतृत्व कर रही LIC हाउसिंग फाइनेंस को अपने ₹1,322.39 करोड़ के बकाया दावे के एवज में सिर्फ ₹38 लाख ही प्राप्त होंगे।