सुभाष चंद्रा का ₹22,000 करोड़ का कर्ज ₹6.5 करोड़ में निपटने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज़ी के संस्थापक सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज को मात्र ₹6.5 करोड़ में सेटल करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई किसान ₹50,000 नहीं भर पाता है, तो उसकी जमीन नीलाम कर दी जाती है। वहीं, अगर कोई नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी ईएमआई नहीं चुका पाता, तो उसके घर पर वसूली करने वाले पहुंच जाते हैं।' राहुल गांधी ने आगे कहा कि कुछ चुनिंदा 'मित्रों' के लिए बैंक का पैसा निजी संपत्ति जैसा है, जिसे वे अपनी मर्जी से निकाल सकते हैं और जितना चाहें उतना ही वापस कर सकते हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सुभाष चंद्रा का ₹22,000 करोड़ का कर्ज ₹6.5 करोड़ में निपटने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल | ShortKT