सुबह की कॉफी क्यों है जरूरी? डॉक्टर ने बताए इसके फायदे
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, रोजाना सुबह कॉफी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। उन्होंने बताया कि शोध में यह सामने आया है कि जो लोग नियमित रूप से कॉफी पीते हैं, उनमें लिवर सिरोसिस होने की संभावना 44% तक कम हो सकती है। डॉ. सेठी ने आगे कहा कि कॉफी लिवर एंज़ाइम के स्तर को सुधारने और फैटी लिवर की समस्या से निपटने में मददगार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य या डिकैफिनेटेड, दोनों तरह की कॉफी पीने से सेहत को लाभ मिलते हैं।