सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का दावा- 'मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया है'
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया है। सोनम ने दावा किया है कि उन पर झूठे आरोप मढ़े गए हैं और उन्हें फंसाया गया है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की मंजूर हुई जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर उनसे जवाब मांगा था।