सुप्रीम कोर्ट में 'काला हिरण' फिल्म का मामला, हाईकोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती

फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में फिल्म से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने के निर्देश दिए थे। अदालत ने इसे अभिनेता सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स का हनन माना था। वहीं, अमित जानी ने अपनी याचिका में दलील दी है कि हाईकोर्ट का यह आदेश अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाता है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सुप्रीम कोर्ट में 'काला हिरण' फिल्म का मामला, हाईकोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती | ShortKT