सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, ₹5 करोड़ जमा करने का मिला निर्देश
राजपाल यादव ने सरेंडर की डेडलाइन नजदीक आते ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने अभिनेता को बुधवार तक रजिस्ट्री में ₹5 करोड़ की राशि जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस रकम को भरने के बाद ही उन्हें कोई राहत दी जाएगी, अन्यथा उन्हें जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।