सुप्रीम कोर्ट का 30 साल पुराने मर्डर केस पर फैसला: 500 रुपये की घड़ी के लिए गई थी जान
सुप्रीम कोर्ट ने 1997 में 500 रुपये की घड़ी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के तीन दशक पुराने मामले में अपना निर्णय दिया है। अदालत ने दोषियों की सजा को बरकरार रखा, लेकिन घटना के हालात, दो दोषियों के निधन और बचे हुए आरोपी की उम्र को ध्यान में रखते हुए, 5 साल की कैद को घटाकर उतनी ही कर दिया जितनी वह पहले ही जेल में काट चुका है, जो कि लगभग डेढ़ साल है।