सुप्रीम कोर्ट का फैसला: नंबर प्लेट छिपाना धोखाधड़ी नहीं, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट ने स्कूटर की नंबर प्लेट को कवर करने के मामले में चल रहे धोखाधड़ी के मुकदमे को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन माना जाएगा, न कि धोखाधड़ी। हालांकि, याचिकाकर्ता को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार तय जुर्माना चुकाना होगा। कोर्ट ने इस मामले को कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल करार दिया है।