सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश: पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल लगाने के लिए मिला 2 हफ्ते का वक्त
पैकेज्ड फूड के पैकेट के आगे वॉर्निंग लेबल लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दो सप्ताह की मोहलत दी है। ये 'फ्रंट-ऑफ-पैक' लेबल पैकेट के अगले हिस्से पर साफ नजर आते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को यह जानकारी देना है कि उस खाद्य पदार्थ में चीनी, फैट, सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट और सोडियम जैसे तत्वों की मात्रा कितनी है।