सुपौल: मदरसे में मिठाई-समोसा खाने से 4 छात्राएं बीमार, एक की गई जान
बिहार के सुपौल स्थित एक प्राइवेट मदरसे में चार छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 10 साल की अल्फिशा ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, अल्फिशा की मां उससे मिलने आई थी और उसने बच्चियों को समोसे और मिठाई खिलाई थी।