सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी से विवाद: 'गूंगी गुड़िया' शब्द का इतिहास क्या है?

महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान के विरोध में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1966 में समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुप रहने की आदत पर तंज कसते हुए पहली बार इस शब्द का प्रयोग किया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी से विवाद: 'गूंगी गुड़िया' शब्द का इतिहास क्या है? | ShortKT