सुनिधि चौहान के रियलिटी शो वाले बयान पर नेहा कक्कड़ का पलटवार, कहा- 'अंगूर खट्टे हैं'

रियलिटी टीवी शोज़ को स्क्रिप्टेड और बनावटी बताने वाली सुनिधि चौहान की टिप्पणी पर नेहा कक्कड़ ने जवाब दिया है। नेहा ने कहा, 'जिन्हें अंगूर नहीं मिल पाते, उन्हें वे खट्टे ही लगते हैं।' उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि हम सभी एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और अगर किसी की कहानी सुनकर मुझे दुख होता है या मैं भावुक हो जाती हूं, तो यह पूरी तरह स्वाभाविक है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
सुनिधि चौहान के रियलिटी शो वाले बयान पर नेहा कक्कड़ का पलटवार, कहा- 'अंगूर खट्टे हैं' | ShortKT