सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने उस इंस्पेक्टर की प्रशंसा की है जिन्होंने उनके पति की जान बचाई। उन्होंने कहा, "मैं महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे को नमन करती हूं। आपकी वीरता को हमेशा याद रखा जाएगा।" बता दें कि बादल को सुरक्षित बचाने के दौरान इंस्पेक्टर केंद्रे खुद भी जख्मी हो गए थे।