सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के विवाह पर पैसा निकालने के लिए क्या हैं नियम?

8.2% ब्याज देने वाली सुकन्या समृद्धि योजना के प्रावधानों के मुताबिक, खाताधारक बेटी की शादी से एक महीने पहले या शादी के तीन महीने बाद तक खाता बंद करने के लिए अर्जी दे सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लड़की की आयु कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। आवेदन करते समय आयु का प्रमाण और नॉन-ज्यूडिशियल स्टैम्प पेपर पर तय प्रारूप में एक घोषणा पत्र देना अनिवार्य है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के विवाह पर पैसा निकालने के लिए क्या हैं नियम? | ShortKT