सीजेपी प्रदर्शन में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज हुए पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि इस घटना से पीएम मोदी काफी आहत हुए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। पवन कल्याण ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस तरह की टिप्पणी गलत है।