सीजेपी प्रदर्शन में पिता का 'सिर फोड़ने' के आरोपी का यू-टर्न, कहा- 'आत्मरक्षा में किया'

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी निशू आज़ाद के पिता का सिर फोड़ने और उन्हें अधमरा करने का आरोप झेल रहे स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने पुराने बयान से किनारा कर लिया है। स्वतंत्र ने इस घटना को 'आत्मरक्षा' करार देते हुए कहा, 'उस दिन मेरी मॉब लिंचिंग हो सकती थी और मेरी जान भी जा सकती थी। मुझे 10 से 15 लोगों ने घेर लिया था, मेरे पास इसका वीडियो सबूत भी मौजूद है।'

by shortkt.com
3 घंटे पहले
सीजेपी प्रदर्शन में पिता का 'सिर फोड़ने' के आरोपी का यू-टर्न, कहा- 'आत्मरक्षा में किया' | ShortKT