सीएम फडणवीस का नया ऑफिस नरीमन पॉइंट की एअर इंडिया बिल्डिंग में होगा शिफ्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कार्यालय जल्द ही मंत्रालय से हटकर नरीमन पॉइंट स्थित एअर इंडिया की इमारत में स्थानांतरित हो जाएगा। राज्य सरकार ने करीब एक महीने पहले ही इस 23 मंजिला टावर को 1,601 करोड़ रुपये में अपने नाम किया है। मंत्रालय के परिसर से बाहर स्थित अन्य सरकारी विभागों को भी इसी नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे सरकारी खजाने को सालाना 200 करोड़ रुपये के किराए का फायदा होगा।